हसनपुरा: रोजे के साथ साथ जकात भी जरूरी

परवेज अख्तर/सीवन: स्लाम का पाक व बरकत महीना रमजान का बाइसवां रोजा बुधवार को रखा गया. क्षेत्र के सभी रोजेदार सरकार के गाइडलाइन के अनुसार घरों में इबादत व इफ्तार कर रहें हैं. इस दौरान मुस्लिम के लिए रोजे के साथ साथ जकात को भी अल्लाह ताला ने फर्ज किया है. अल्लाह ने कुरआन करीम के अंदर फरमाया है कि ऐ लोगों रोजे तुम पर फर्ज किए गए हैं. रमजानुल मुबारक बहुत बाबरकत वाला महीना है. अल्लाह के रसूल स.अ. ने फरमाया कि अल्लाह ताला फरमाते हैं की रोजा मेरे लिए है.

जिस तरीके से अल्लाह ताला ने नमाज को फर्ज किया, रोजा को फर्ज किया उसी तरह जकात को भी अल्लाह ताला ने फर्ज किया है. इंसान जो कमाता है इसी जकात के जरीये से वो पाक हो जाता है. कोई भी चाहे सोना, चांदी या उसके बदले संपत्ति हो तो वैसे लोगों को ढाई प्रतिशत जकात निकालना फर्ज है. रोजेदारों को चाहिए कि सेहरी एवं रोजा खोलने का सही समय पर करना चाहिए. वक्त के पाबंदी पर रोजा खोलना चाहिए. अधिक से अधिक कुरआन की तेलावत करनी चाहिए एवं अपने मगफिरत के लिए दुआएं मांगनी चाहिए. क्षेत्र के रोजेदार देश के इंसानी हालात के लिए खुदा से दुआ कर रहें हैं ताकि इस बीमारी से हर इंसान को निजात मिल सके.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026