परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के सिसवां कला गांव निवासी 60 वर्षीय बलिराम ठाकुर की बीते 26 मई को मौत हो गई थी. वे कोरोना संक्रमित थे. मौत की खबर सुनकर जिप उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने रविवार को मृतक के गांव सिसवां कला पहुंच कर मृतक के परिजनों व उनके पुत्र मनोज ठाकुर (शिक्षक) से मिलकर ढ़ांढ़स बंधाते हुये सांत्वना दी.
बताया जाता कि बिते दिनों कोरोना संक्रमित होने पर परिजन सीवान सदर अस्पताल में भर्ती किये थे. जहां इलाज के दौरान बिते 26 मई की मौत हो गयी थी. जिलाउपाध्यक्ष श्री सिंह ने सरकार से मृतक के परिजनों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की. मौके पर जयशंकर दूबे, संजय यादव, ललन भगत, अरविंद सिंह तथा जगलाल साह आदि उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…