हसनपुरा की बेटी कविता ने ग्रेपलिंग में जीता दो स्वर्ण पदक

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा प्रखंड के पियाउर पंचायत के उजरहा निवासी रामबिलाश यादव की पुत्री कविता कुमारी नौवें राज्यस्तरीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले व प्रखंड का नाम रोशन की है। लखीसराय में आयोजित दो दिवसीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में अंडर (-45 किलोग्राम) भार वर्ग में लखीसराय के खिलाड़ी को (6-4) और आरा के खिलाड़ी को ( 9-3 ) से पछाड़ते हुए दो स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। साथ ही कविता कुमारी को निर्णायक जज की भूमिका के लिए उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कविता पहले भी चार बार स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और तीन बार राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी है। अब कविता का चयन साउथ एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

विगत छह सालों में कविता कुमारी सैकड़ों पदक और अवार्ड जीतकर जिला और प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है। कविता ने बताया कि लगातार अपनी मेहनत और परिश्रम करते हुए ग्रेपलिंग खेल में अपना लोहा मनवाया है। सहुली से जिला मुख्यालय जाकर ग्रेपलिंग का प्रशिक्षण बिहार के सलेक्शन कमेटी के संयोजक मनीष तिवारी (प्रियेष) की देखरेख में लेकर चैंपियनशिप का तैयारी की है। आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद भी सामाजिक लोगों द्वारा चंदा एकत्रित कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अगले साल भेजा था, जहां बेहतर प्रदर्शन करते हुए बिहार प्रदेश के लिए दाे स्वर्ण पदक जीता है। बताया जाता है कि एक जून से चार जून 2023 तक भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में बिहार प्रदेश के लिए खेलेंगी। वहीं कविता की इस उपलब्धि पर माता-पिता सहित अन्य सगे-संबंधियों में खुशी का माहौल है। सभी उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024