Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हाथी के दावे प्रतिदावे के बीच फिर विवादों में आए विधायक श्याम बहादुर सिंह

परवेज अख्तर/सिवान :- कभी बार बालाओं के साथ ठुमके तो कभी बयानों को लेकर विवाद में रहने वाले बड़हरिया विधायक श्याम बहादुर सिंह अपने हाथी को लेकर सुर्खियों में है विधायक ने थाने में आवेदन देकर महाराजगंज के पटेढी निवासी रवि शाही पर अपना हाथी रख लेने का आरोप लगाया है ।विधायक श्याम बाबू सिंह ने अपने थाने को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि पेट्रोल पंप व्यवसाई रवि शाही ने पूजा कराने के नाम पर हाथी की मांग की थी और हाथी लेकर गए थे लेकिन फिर वापस नहीं किया लेकिन मामले में दिलचस्प बात यह है कि जिस रवि साई पर हाथी रथ लेने का उन्होंने आरोप लगाया है।

वही रवि शाही जीबी नगर थाने में खुद उपस्थित होकर जीबी नगर थाने को बताया कि विधायक श्याम बहादुर सिंह उनके मित्र हैं वर्ष 2017 में विधायक जी ने अलग-अलग तारीखों में उनसे करीब 65 लाख रुपए उधार के तौर पर लिए हैं जो कि लिखा हुआ है जब मैंने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने हाथी के ओरिजिनल कागजात के साथ हाथी को मेरे पास छोड़ दिया और कहा कि पैसे देकर वापस ले जाऊंगा लेकिन अब पैसे नहीं लौटा रहे और हाथी की भी मंगवा रहे हैं इसी को लेकर आवेदन दिए हुए हैं उन्होंने कहा कि हाथी मेरे पास सुरक्षित है विधायक जी ने 2017 से अब तक जो बकाया पैसा लिया है वह वापस कर दे हाथी मेरे पास सुरक्षित है। और मैं उन्हें हाथी लौटा दूंगा।

वहीं दूसरी तरफ रवि शाही ने बताया कि सारा मामला बडहडिया से पिछला चुनाव लड़ने वाले बच्चा पांडेय का हाथी के साथ फोटो खिंचवाने का है ।फोटो वीडियो सामने आने के बाद विधायक जी को प्रतिष्ठा जाती दिख रही है। जिसके बाद यह सब नाटक हो रहा है। वहीं जीवी नगर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि आवेदन मिला है, जांच की जा रही है ।जो सही होगा वही किया जाएगा ,इसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026