परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के बसांव गांव में पंचायत चुनाव को लेकर हुई मारपीट में मुखिया प्रत्याशी के समर्थक सहित दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आदित्य आनंद उर्फ दीत सिंह के समर्थक अभिषेक कुमार उर्फ मुन्ना को बच्चा सिंह के दरवाजे पर घेरकर मारपीट करने लगे। इसकी सूचना किसी ने मुखिया प्रत्याशी आदित्य आनंद उर्फ दीत सिंह को दी।
मुखिया प्रत्याशी मौके पर पहुंचे तो इन्हें भी लाठी- डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया गया। घटना को लेकर पूरे गांव में तनाव पैदा हो गया है। घायल मुखिया प्रत्याशी व समर्थकों को स्थानीय लोगों ने पीएचसी पहुंचाया। पीएचसी के डॉक्टर ने चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…