दरौंदा

मुखिया हत्या कांड: चर्चित सुनील सिंह हत्या कांड में  फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए अंधेरे घर मे लाठी पीट रही है दारौंदा थाना की पुलिस, परिजनों में दहशत

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के महाराजगंज प्रखंड के बलऊं पंचायत के चर्चित  सुनील सिंह निर्मम हत्या कांड में फरार आरोपित प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अंधेरे घर मे लाठी पीट रही है। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।उसकी गिरफ्तारी नही होने से परिजन दहशत के माहौल में जीने को विवस है। परिजन अनहोनी की आशंका भी जता रहे हैं। दूसरी ओर स्थानिये महाराजगंज थाना की निष्क्रियता से मृतक के दरवाजे के आस-पास दो दिनों से कुछ रात्रि में कुछ नए चेहरे वाले संदिग्ध लोगों के बाइक सवार होकर घूमने से परिजन खौफजदा की जिंदगी जीने को मजबूर है। इसके बावजूद स्थानिये पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है। मृतक के पुत्र सह कांड के सूचक सुमित कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात्रि कुछ संदिग्धों के घूमने को लेकर इसकी सूचना हमने महाराजगंज थानाध्यक्ष दयानंद सिंह को दी।

तो करीब 1:00 बजे रात्रि में महराजगंज कि थाना पुलिस हमारे दरवाजे पर पहुंची । उसके बाद भी  कुछ संदिग्ध मेरे दरवाजे के आसपास घूम रहे हैं । परिजन घटना की पुनरावृति की आशंका जता रहे है। यहां बताते चले कि  सिवान- पैगंबरपुर मुख्य पथ पर करसौत पुल के पास बीते 27 सितंबर को दिनदहाड़े महाराजगंज के बलऊं पंचायत के मुखिया सह लेरूआ गांव निवासी सुनील सिंह उर्फ दहाड़ी सिंह की निर्मम हत्या गोली मार कर कर दी गई थी। उक्त घटना को लेकर मुखिया के इकलौता पुत्र सुमित कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर बीते सोमवार की दोपहर बाद एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें महाराजगंज के तक्कीपुर पंचायत के भगौछा निवासी पूर्व मुखिया सुनील राय, दारौंदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी सत्येंद्र यादव तथा बलऊं निवासी प्रदीप यादव को आरोपित किया गया था।

अभी भी दर्ज कांड के एक आरोपित प्रदीप जो पुलिस पकड़ से बाहर है। इस बाबत महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया की दर्ज प्राथमिकी कांड सं. 265/20 में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के नामजद आरोपी पूर्व मुखिया  सुनील राय समेत दो को झारखंड के तिलैया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी फरार चल रहे प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उधर प्रदीप की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में दहशत का माहौल कायम है परिजन बार-बार अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026