Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

डेंगू एवं चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

साफ-सफाई से रोग पर नियंत्रण संभव

परवेज अख्तर/सीवान:- बरसात शुरू होते ही डेंगू एवं चिकनगुनिया का खतरा बढ़ जाता है. मच्छरों से फैलने वाले इन दोनों रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग पूर्व से ही सतर्क है एवं इसके लिए जरुरी कार्यवाही पर ध्यान दे रही है. इसके लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधा के साथ जरुरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर बल दिया जा रहा है जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशेष कुमार ने बताया कि डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसे गंभीर रोग से निपटने के लिए जिले में रैपिड रेस्पोंस टीम का गठन किया गया है. जिला स्तर से लेकर सामुदायिक स्तर पर आम लोगों में इन रोगों के प्रति जागरूकता एवं ईलाज की सटीक जानकारी देने के साथ आपातकाल स्थिति में सक्रिय रहने की ज़िम्मेदारी इस टीम को दी गयी है. साथ ही इसके लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आशा एवं एएनएम को प्रशिक्षण भी प्रदान कराया गया है. साथ ही मच्छरों की रोकथाम के लिए जिले में फोगिंग एवं एंटी लार्वा का छिडकाव शुरू कर दिया गया है |

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026