स्वास्थ्य मंत्री ने 5 आरटीपीसीआर जांच वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना

  • 10 आरटीपीसीआर जांच वैन से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कोरोना जांच की सुविधा होगी उपलब्ध
  • चलंत वाहनों की एक दिन में 1000 सैंपल जांच करने की है क्षमता
  • बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं 5 आरटीपीसीआर जांच वैन

पटना/छपरा: गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के प्रांगण से 5 मोबाईल आरटीपीसीआर वैन को माननीय मंत्री स्वास्थ्य मंगल पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य प्रत्यय अमृत, मनोज कुमार, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति समेत अन्य पदाधिकारीगण के साथ सहयोगी संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. मंत्री स्वास्थ्य मंगल पाण्डेय ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा 5 वैन को रवाना किया जा चुका है और अब कुल 10 आरटीपीसीआर जांच वैन द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध होगी. ये 10 वैन जब राज्य के सुदूरवर्ती इलाकों में जायेंगे तो ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना जांच की सुविधा का विस्तार होगा और दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोग आसानी से अपनी कोरोना जांच करवा सकेंगे.

प्रतिदिन 1000 लोगों की जांच की है क्षमता

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सभी चलंत वैनों की प्रतिदिन की जांच करने की क्षमता 1000 सैंपल की है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच की जा सकेगी. कुल 10 आरटीपीसीआर जांच वैन द्वारा सरकार के टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और ट्रैकिंग के लक्ष्य को प्राप्त करने में आसानी होगी. चलंत वैन द्वारा जांच रिपोर्ट 24 घंटे में लाभार्थी के मोबाइल पर उपलब्ध होगी.

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने उपलब्ध कराये वैन

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया ये 5 आरटीपीसीआर जांच वैन बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा बिहार सरकार को उपलब्ध कराये गए हैं. फाउंडेशन कोरोना संक्रमण काल के शुरुआत से ही स्वास्थ्य विभाग को अपना तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहा है और स्वास्थ्य विभाग इसके लिए फाउंडेशन का आभार मानती है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026