पटना: बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि का सिलसिला जारी है। राज्य में गुरुवार को 15 हजार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले सामने आए। राजधानी पटना में सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या है। इससे पता चलता है कि शहर से लेकर गांव तक वायरस अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में मरीजों को अस्पताल और कोविड सेंटर में सलाह के साथ ही बेहतर इलाज मिल सके इसके लिए सरकार अपने स्तर पर कोशिश कर रही है।
इसी बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसपर लोग 24 घंटे में कभी भी कॉल करके सहायता, सलाह या मदद मांग सकते हैं। मंत्री ने कहा, ‘मिलकर संग कोरोना से जीतेंगे जंग। कोविड-19 के संबंध में शिकायत/ सुझाव एवं परामर्श हेतु डायल करें- 1070 (24×7) कोविड- 19 हेल्पलाइन नंबर’
स्वास्थ्य मंत्री का दावा है कि ये नंबर 24 घंटे काम करेगा। मरीज या परिजन राज्य के किसी भी हिस्से से इस नंबर पर कॉल करके मदद मांग सकते हैं। इसके अलावा मंत्री ने मरीजों की मदद के लिए जिला स्तर पर बनाए गए हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘कोविड-19 की जांच एवं इलाज हेतु जिला स्तर पर उपलब्ध 24×7 मेडिकल हेल्पलाइन के माध्यम से सुविधा का लाभ उठाएं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…