Categories: छपरा

छपरा में अनियंत्रित ट्रक से कुचल कर स्वास्थ्य कर्मी की मौत, विरोध में सड़क जाम

छपरा: सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के छपरा-मांझी NH-19 पर इनई पुल के पास अनियंत्रित ट्रक से कुचल कर रिविवार की सुबह स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। घटना के संबंध बताया गया कि स्वास्थ्य कर्मी सिताबदियारा से काम कर लौट रहा था। तभी इनई पुल के पास छपरा के तरफ से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिसके कारण मौके ही उसकी मौत हो गई।

स्वास्थ्य कर्मी की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार सूर्यदेव शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार शर्मा के रूप में की गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने छपरा मांझी मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा करने लगे।घटना के सूचना मिलते ही रिविलगंज थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुच कर ग्रामीणों को समझने के प्रयास करने लगे लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को दोसी ठहराने लगे व जाम नहीं हटाया जिसके बाद सदर सर्किल इंस्पेक्टर विमल कुमार पहुँच कर समझा बुझा कर जाम हटाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026