छपरा: मशरख सिवान एस एच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया नहर के पास मंगलवार की अहले सुबह मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र अनियंत्रित ट्रक से भिड़ंत हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रावलगंज निवासी नन्दलाल भगत के 36 वर्षीय पुत्र अमित कुमार और स्व जगदीश भगत के 52 वर्षीय पुत्र नंद लाल भगत के रूप में हुई।
घायलों में अमित कुमार गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर पीएचसी में डांटा आपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। मामले में घायलों को इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।मामले में घायल ने बताया कि दोनों सबंधी मे शादी समारोह में शामिल होकर एस एच-73 होकर मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहें थें कि अनियंत्रित ट्रक से भिंड़त हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…