परवेज़ अख्तर/सिवान:
लंबे समय से जेल में बंद राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के 4 मामलों की सुनवाई जेल में बनी विशेष अदालत में की गई।विशेष सेशन न्यायाधीश एके झां की अदालत में बड़हरिया के ज्ञानी मोड़ निवासी सुरेश सिंह हत्याकांड मामले में सुनवाई हुई।अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह अदालत में उपस्थित थे।अदालत में विशेष अभियोजन को उक्त मामले में निश्चित तिथि पर गवाह प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आरएस पांडे की अदालत ने मोबाइल बरामदगी एवं बिजली से चोरी मामले में सुनवाई की गई। बिजली चोरी के मामले में बचाव पक्ष को गवाह प्रस्तुत करना था। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने अदालत को बताया कि मामले में बचाव की ओर से कोई सफाई नहीं देना है।इसके बाद मामले में गवाही बंद कर दी गई। एक अन्य मामले में संक्षिप्त सुनवाई हुई।अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह के अलावा सहायक अपर लोक अभियोजक रामराज प्रसाद एवं रघुवर सिंह उपस्थित रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…