परवेज अख्तर/सिवान: विशेष अदालत में शनिवार को राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन दिन के चार मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आर एस पांडे की अदालत में थाने पर आगजनी करने के मामले, जेल के अंदर कैदी गुटों के बीच मारपीट, बिजली चोरी के मामले तथा एक अन्य मामले में आंशिक सुनवाई की गई। बिजली चोरी से जुड़े मामले में गवाही समाप्त होने के पश्चात अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह ने बहस आरंभ कर दिया ।समय अभाव के कारण बहस पूरी नहीं हो सकी और शेष बहस के लिए अदालत में दूसरी तिथि निर्धारित कर दिया। इसी अदालत में थाने पर आगजनी से जुड़े मामले में एक अभियुक्त मंगरु मियां पर अदालत ने अदालत में उपस्थिति हेतु गैर जमानती वारंट निर्गत कर दिया। कैदी गुटों के बीच मारपीट से जुड़े मामले तथा एक अन्य मामले में संक्षिप्त सुनवाई की गई। अदालत में विशेष लोक अभियोजक की अलावे सहायक अपर लोक अभियोजक रामराज प्रसाद, रघुवर सिंह तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन, मोहम्मद मोबिन एवं अन्य उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…