परवेज अख्तर/सीवान :
राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े पांच मामलों की सुनवाई जेल में बनी विशेष अदालत में गुरुवार को हुई. तीन मामले विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आर एस पांडे की अदालत में सुने गए. जबकि दो मामलों की सुनवाई विशेष सेशन न्यायाधीश एके झा के अदालत में हुई. विशेष सेशन न्यायाधीश एके झा की अदालत में क्रिमिनल अपील से जुड़े दो मामले में अभियोजन एवं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता उपस्थित हुए. विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह एवं सहायक अपर लोक अभियोजक रामराज प्रसाद की उपस्थिति में बचाव पक्ष ने अपना पक्ष रखा.
दोनों मामलों में संक्षिप्त सुनवाई के पश्चात अदालत ने सुनवाई के लिए दूसरी तिथि निर्धारित कर दिया. उधर विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट के मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता नवेंदु शेखर ने बहस किया. बहस पूरा नहीं हो सका और अदालत ने शेसेष बहस के लिए दूसरी तिथि धारित कर दिया. दो अन्य मामलों में संक्षिप्त सुनवाई हुई. बचाव की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद मोबीन अदालत में मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…