Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कर्नाटका के अलमती डैम में डूबने से भगवानपुर हाट के युवक की मौत, खबर सुन घर में पसरा सन्नाटा

  • मेधावी होने से छतीसगढ़ सरकार पढाई और दवाई का खर्च देती थी
  • खबर मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल गांव में छाया मातम

परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के भगवानपुर हाट थाना के बलहा एराजी पंचायत के रामपुर लौवा गांव के सफी अहमद अंसारी का 14 वर्षीय पुत्र फिरोज अंसारी का कर्नाटका के अलमती डैम में डूबने से रविवार की मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया. घरवालों ने बताया कि युवक अपने बहन के पास बैंगलुरू गया हुआ था .जहाँ से अपने बहनोई मुस्तफा अंसारी के साथ अलमती डैम घूमने गया था. इसी घूमने के क्रम में दोनों डैम में स्नान करने के लिए उतरे इसी क्रम में फिरोज अंसारी की मौत हो गई.जबकि बहनोई को डूबने से बचा लिया गया.युवक के डूबने 24 घंटे बाद गोताखोरों के सहयोग से डैम से शव को निकाला गया .इसके उपरांत स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.मृत युवक चार भाई व तीन बहन में सबसे छोटा था.युवक के शव को उसके बहन व बहनोई बुधवार को लेकर गांव पहुचेंगे.जबकि पिता सफी अहमद अंसारी कलकत्ता से गांव पहुँच चुके है.

मौत की खबर के बाद घर पर शुभचिंतकों का लगा तांता

युवक की मौत की खबर के बाद शुभचिंतकों का घर पर तांता लग गया है .युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव के लोगों की हुई उसके घर पहुँच बिलखती माता सायरा बेगम को सांत्वना देने में लगे हुए है.महिलायें माता को ढांढस बंधाती देखी गई. मृत युवक के प्रतिभाशाली होने पर छत्तीसगढ़ सरकार पढ़ाई व दवाई का खर्चा देती थी. मृत युवक फिरोज अंसारी वर्ग नवीं का छात्र था. पढ़ाई लिखाई में मेधावी होने के कारण छत्तीसगढ़ सरकार उसके पढ़ाई व परवरिश का समुचित खर्चा देती थी. युवक रायपुर(छत्तीसगढ़) के लॉरेंस एकेडमी(इंग्लिश मीडियम) के छात्र था.उसने वर्ग पांचवी में राज्य स्तर में प्रथम स्थान लाया था.तब से लेकर उसकी पढ़ाई व दवाई का सारा खर्च राज्य सरकार करती थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026