परवेज अख्तर/सीवान:
मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शुक्रवार को राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े दो मामलों की सुनवाई हुई।विशेष अदालत के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आर एस पांडे की अदालत में एक क्रिमिनल रिवीजन मामले तथा दूसरे माले कार्यकर्ता के साथ मारपीट से जुड़े मामले में सुनवाई हुई।अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह तथा बचाव की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद मोबीन ने मामलों में अपना पक्ष रखा। उधर विशेष सेशन न्यायिक एके झा की अदालत में 2 सेशन मामला मामले सुनवाई हेतु निश्चित थी।किंतु अदालत के अवकाश में रहने के कारण दोनों मामलों में सुनवाई हेतु अगली तिथि मुकर्रर कर दी गई।अदालत में अभियोजन की ओर से सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह एवं रामराज प्रसाद उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…