[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज़ अख्तर/सीवान:- सीवान के राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े दो सेशन मामलों की गुरुवार को सुनवाई की गयी। एडीजे वन विनोद कुमार शुक्ला की कोर्ट में एक मामला योगेन्द्र पांडेय हत्याकांड से जुड़ा हुआ था। आरोप गठन के बिंदु पर मामले की सुनवाई चल रही है। हालांकि इस मामले में आंशिक सुनवाई की गई। इस कोर्ट में एक अन्य दूसरे मामले में भी आंशिक सुनवाई की गई है। यह मामला साक्ष्य में चल रहा है। साक्षियों पर कोर्ट ने वारंट निर्गत किया है। गुरुवार को किसी गवाह के नहीं आने से गवाही नहीं हो सकी। आरोपित पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट के सामने उपस्थित हुये। अभियोजन की तरफ से स्पेशल पीपी रघुवर सिंह व रामराज प्रसाद जबकि बचाव पक्ष की तरफ से अधिवक्ता मोहम्मद मोबिन मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…