Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दारौंदा के बगौरा गांव निवासी जेपी सिंह की मौत की खबर सुनकर गांव फैला मातमी सन्नाटा

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जीरादेई में सड़क दुर्घटना में दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव निवासी जयप्रकाश सिंह की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। बतादें कि जयप्रकाश सिंह उर्फ जेपी सिंह की मौत जीरादेई थाना क्षेत्र के जीरादेई में डंपर की चपेट में आने से गुरुवार की संध्या में हो गई थी। परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश सिंह बीसीपीएल वैभव कंस्ट्रक्शन में 2008 से ही काम करते थे। यह कंपनी में जूनियर इंजीनियर थे।

कम्पनी का मनिया बाजार के समीप नहर में काम चल रहा था। छुट्टी समाप्त होने के बाद 3 जनवरी को पुनः काम पर लौटे थे। जयप्रकाश सिंह की कमाई से ही पूरा परिवार का खर्चा चलता था। परिवार में पत्नी पूनम देवी के अलावे दो बेटा 22 वर्षीय सोनू सिंह, 20 वर्षीय आशुतोष सिंह एक बेटी नेहा कुमारी है। सोनू सिंह खड़गपुर में रहकर नौकरी की तलाश में लगा है। छोटा बेटा आशुतोष सिंह फौज में जाने की तैयारी में जुटा है।इधर घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ बगौरा उनके पैतृक आवास पर हो गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024