Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

विशेष न्यायालय में हुई कई मामलों की सुनवाई

परवेज अख्तर/सिवान:- राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के अपराधिक मामलों की विचारण हेतु मंडल कारा में बने विशेष न्यायालय में आज विश्वनाथ चौधरी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सुनवाई की गई। इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अब तक गवाही नहीं दिए गवाहों के विरुद्ध वारंट निर्गत किए जाने का आदेश दिया। इस मामले में ध्रुवनाथ सिंह, राजेश यादव एवं योगिंदर सिंह की गवाही हुई है। हालांकि तीनों गवाह पक्ष द्रोही घोषित किए जा चुके हैं। कोर्ट ने अन्य गवाहों के विरुद्ध गवाही देने के लिए वारंट निर्गत करने का आदेश दिया। राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े सेशन के दो मामलों में सुनवाई के लिए शुक्रवार को तिथि निर्धारित थी। सेशन कोर्ट में एक अपील के मामले में भी आंशिक सुनवाई की गई। आरोपित पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में हाजिर हुए।अभियोजन की तरफ स्पेशल पीपी जयप्रकाश सिंह, रघुवर सिंह व रामराज प्रसाद मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026