Categories: पटना

पटना सहित छह जिलों में हीट वेव की स्थिति, आज से कुछ जगहों पर बारिश के आसार

पटना: दक्षिण बिहार के साथ साथ उत्तर बिहार के चंपारण के इलाके में प्रचंड गर्मी की स्थिति सोमवार को भी रही। दिनभर लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। पछुआ हवा की गति 15 से 20 किमी प्रतिघंटे रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को पटना सहित छह जिलों में सात जगहों पर हीट वेव की स्थिति रही।

सूबे में सबसे गर्म रोहतास का डेहरी ऑन सोन रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच। यहां सोमवार हीट वेव की स्थिति देखी गई। गया के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद मौसम विभाग की ओर से गया में हीट वेव नहीं घोषित किया गया। हालांकि गया में सोमवार को भी प्रचंड लू का प्रवाह बना रहा।

औरंगाबाद राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिन जिलों में सोमवार को हीट वेव की स्थिति रही, उनमें पटना के अलावा पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा शामिल हैं। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री, पूर्वी चंपारण के मोतीहारी का 39.5 डिग्री, पश्चिमी चंपारण के माधोपुर का 40.3 डिग्री, औरंगाबाद का 43.9 डिग्री रहा।

नवादा का 42.9 डिग्री और नालंदा के हरनौत का 42.4 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बक्सर के आंकड़े लगातार तीसरे दिन जारी नहीं किये गये। बांका के तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आई और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में कुल 13 जगहों पर अधिकतम पारा 40 के पार रहा।

उत्तर बिहार में सुपौल, अररिया, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में 19 अप्रैल को गरज के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं, 20 और 21 अप्रैल को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया व भागलपुर में मेघ गर्जन व बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से इन तीन दिनों के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसमविदों का अनुमान है कि 20 अप्रैल से दक्षिण बिहार में पछुआ थोड़ी कमजोर होगी और कई जिलों में पारा दो से तीन डिग्री तक नीचे आ सकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026