Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

उच्चकों ने एक वृद्ध से 25 हजार रुपये उड़ाए

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के दरौली प्रखंड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से मंगलवार को रुपयों की निकासी कर जा रहे एक वृद्ध से उच्चकों ने 25 हजार रुपये व पासबुक उड़ा लिए। उच्चकों द्वारा रुपए उड़ा लेने की जानकारी जब वृद्ध को हुई तो बैंक परिसर में ही वृद्ध फूट-फूटकर रोने लगा। लोगों द्वारा किसी तरह समझा-बूझा कर शांत कराया गया। वृद्ध थाना क्षेत्र के रामपुर सरेयां गांव निवासी रामाशंकर साह बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेरा जवान बेटा राकेश कुमार गुप्ता गंभीर रोग से ग्रसित है। उसी के इलाज के लिए मंगलवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया दरौली शाखा पहुंच अपने खाते से 25 हजार रुपये की निकासी करने के बाद जब मुख्य गेट से बाहर निकलने के लिए गेट तक आया तो दो युवकों द्वारा मुझे शरीर में धक्का दिया गया। साथ ही उन युवकों में से एक युवक अपने कंधे से जानबूझ कर गमछा गिरा दिया उसके बाद गमछा उठाने का नाटक करते हुए मेरे शर्ट के निचले जेब से पासबुक एवं रुपये निकाल फरार हो गए। मुझे शंका होने पर जब मैं अपना जेब में हाथ डाला तो पासबुक सहित रुपये गायब था। वृद्ध द्वारा थाने में आवेदन दे दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026