Categories: पटना

होटल में चल रहे हाईप्रोफाईल सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में मिली महिलाएं

पटना: पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल लड़कियों को ग्राहक के साथ गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी राजधानी पटना के एक होटल में की गई है. होटल के कमरे से कई लड़के और लड़कियों को पकड़ा गया है, जो आपत्तिजनक स्थिति में थे. गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। होटल में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना सिटी एसपी सेंट्रल अम्बरीष राहुल को मिली थी. एसपी ने पहले गुप्त रूप से इसकी जांच कराई. मामला सही पाए जाने के बाद पुलिस की एक टीम ने छापा मारा।

पुलिस ने गुरुवार सुबह छापा मारा. पुलिस ने छापा मारा तब महिलाएं होटल के अलग-अलग कमरों में युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में थीं. पुलिस ने छह सेक्स वर्कर को पकड़ा है. इनमें से पांच बंगाल और एक कानपुर की बताई जा रहीं हैं. होटल से एक कपल को भी पकड़ा गया है. पुलिस के आते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई. युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल से एक दर्जन से अधिक युवक पकड़े गए हैं. होटल से पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं. पुलिस ने पकड़े गए युवकों और महिलाओं को गांधी मैदान थाना में रखा है. सभी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस पता लगाने में जुटी है कि सेक्स रैकेट का मुख्य संचालक कौन था और महिलाओं को कैसे पटना लाया गया था और उनके लिए बुकिंग किस तरह होती थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार धंधेबाज काफी शातिर तरीके से सेक्स रैकेट को चला रहे थे. महिलाओं की तस्वीर दिखाने से लेकर बुकिंग तक सभी काम मोबाइल पर किया जाता था. इसके बाद ग्राहक को होटल बुलाया जाता था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026