छपरा : तरैया बाजार स्थित मीणा बाजार के एक दुकान पर चूड़ी खरीद रही महिला के 50 हजार रुपये किसी उच्चके ने लेकर भाग गया। पीडि़ता भलुआ भिखारी गाँव निवासी सुरेन्द्र दास की पत्नी देवन्ती देवी है। पीडि़ता ने बताया कि वह एलआईसी में रुपया जमा करने के लिए एसबीआई से 50 हजार रुपया निकाल कर एक पॉलीथिन बैग में लेकर बगल के मीणा बाजार चली गयी।
दुकान से चूड़ी और नेल पॉलिश खरीद रही थी और चूड़ी देखने के क्रम में रुपया का थैला दुकान के काउंटर पर रख दिया। उसी समय एक उचक्का आया और बगल में खड़ा हो गया और महिला से बोला कि वह नेल पॉलिश अच्छा है। महिला उधर देखने लगी तब तक रुपया का थैला लेकर गायब हो गया। महिला के चिल्लाने पर उसके पुत्र और दामाद पहुँचे। काफी खोजबीन एवं दुकानदार से पूछताछ करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद महिला का रो-रो कर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…