Siwan News

आचार संहिता उल्लंघन मामले में हिना शहाब को मिली जमानत

परवेज अख्तर/सिवान : एसीजेएम द्वितीय शह अवर न्यायाधीश एकादश नरेंद्र कुमार पाल सिंह की अदालत ने मंगलवार को आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में हिना साहब को जमानत दे दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2014 के संसदीय चुनाव में हिना शहाब राजद की उम्मीदवार थीं। चुनाव प्रचार के तहत रघुनाथपुर में उनके ऊपर आचार संहिता उल्लंघन का मामला चुनाव अधिकारी ने दर्ज कराया था। उक्त मामले में अदालत द्वारा संज्ञान लेने के हेतु हिना शहाब को उपस्थिति हेतु समन निर्गत हुआ था। किंतु समन का तामिल संपूर्ण नहीं हुआ। इस बीच हिना शहाब पर वारंट निर्गत हो गया। जानकारी मिलने पर हिना साहब अपने अधिवक्ता अभय कुमार राजन एवं मो. मोबीन के साथ सुनवाई के लिए एसीजेएम द्वितीय एनके पाल की अदालत में उपस्थित हुईं। अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने अदालत को बताया कि मामले में उपस्थिति की जानकारी पूर्व राजद प्रत्याशी हिना शहाब को नहीं हो सकी थी। इस वजह से वे उपस्थित नहीं हो पाईं। अदालत ने मामले में सुनवाई के पश्चात हिना साहब को जमानत प्रदान कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026