Categories: पटना

बिहार के इस गांव में खतरे में हैं हिंदू! वीडियो वायरल कर युवक ने लगाई गुहार

रोहतास: उत्तर प्रदेश के कैराना से पलायन का मुद्दा अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहता है. इसी तरह का एक मामला बिहार से भी सामने आया है. सासाराम अनुमंडल क्षेत्र के शिवसागर से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक रो-रोकर कह रहा है कि किस प्रकार उसके गांव में एक खास समुदाय द्वारा हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है तथा उसे गांव छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है. दबंगई का आलम यह है कि लोग अपनी जमीन बेच-बेच कर गांव छोड़ने पर विवश हो रहे हैं. रोहतास जिला के शिवसागर थाना क्षेत्र का एक गांव है ‘कैथी’. इस गांव में कथित तौर पर हिंदुओं का रहना मुश्किल हो गया हैं. यह हम नहीं कह रहे हैं, गांव के एक युवक का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, सिवान न्यूज़ ऑनलाइन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

जिस वायरल वीडियो में एक युवक रो-रोकर गांव की स्थिति बयान कर रहा है तथा कहता है कि अब उसके गांव में हिंदुओं को रहना मुश्किल हो गया है. एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा दबंगई की स्थिति यह है कि लोग अपनी मकान-जमीन बेचकर भाग जाना चाहते हैं. गांव में अगर किसी भी जाति के हिंदू समुदाय के लोग अगर थोड़ा भी संपन्न होते हैं, तो उन्हें टारगेट किया जाता है. रंगदारी वसूली जाती है, चुकी इस वायरल वीडियो कि हम पुष्टि नहीं करते. लेकिन जिस तरह से विनोद कुमार कुशवाहा नामक युवक ने वीडियो वायरल कर सवाल उठाया है, उसके बाद मामला गर्म हो गया.

क्या कहते हैं रोहतास के एसपी आशीष भारती

युवक विनोद का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गई तथा मामले में एक FIR भी शिवसागर थाना में दर्ज किया गया है. इसके बाद दबंगों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. बता दे कि पिछले साल इस गांव का कुख्यात अपराधी कल्लू खां की गांव में दिनदहाड़े हत्या हो गई थी. वायरल वीडियो में बताया गया है कि गांव में कई तरह के गिरोह सक्रिय है, जो खास हिंदू वर्ग को टारगेट करते हैं. स्थितियां यह हो गई है कि लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने में भी परहेज कर रहे हैं. इस संबंध में रोहतास के एसपी आशीष भारती ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज किया है तथा उस तरह के असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026