परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में दो गुटों में हिंसक झड़प व पथराव के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों गुटों से नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें पुरानी बाजार के अकरम अली, झूलन साह उर्फ सोहन, कमरुद्दीन, वसीम कुरैसी, नकुल साह, दीपक सोनी, सदन साह तुरहा, विनोद साह व शहाबुद्दीन शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात में पुरानी बाजार में एक गाड़ी चालक से हुए विवाद को लेकर दोनों गुट एक दूसरे के आमने-सामने हो गए थे।
कहासुनी के बाद जमकर मारपीट व जमकर पथराव किया गया। इसकी सूचना पर एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, एसडीओ रामबाबू बैठा, थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, एसआई अमित कुमार वर्मा, एएसआई शैलेन्द्र राय, शैलेश कुमार सिंह, राज कुमार कश्यप ने पुरानी बाजार पहुंचकर कर मामले को शांत कराया था। थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिसमें 70 की संख्या में अज्ञात को नामजद किया गया है। पथराव की घटना में संलिप्त की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…