पटना: सावधान हो जाइए। शादी विवाह के मौके पर बिहार आ रहे हैं और होटल में ठहरने का प्लान है … तो याद रखिये शराब तलाश रही बिहार पुलिस होटल में आपके कमरे की तलाशी लेगी . आप औरत हों या पुरुष … आपकी उम्र पचास से ऊपर हो या कम … कोई फर्क नहीं पड़ता … बिहार सरकार का मानना है की बाहर से आने वाले सभी लोग शराबी है और शराब लेकर आते हैं। लिहाजा बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम सीधे होटलों में घुस कर आपके कमरों की तलाशी लेगी। आपके बैग खुलवा कर चेक करेगी और ज्यादा चू चापड की तो हवालात जाना पड़ेगा।
पटना के पुलिस कप्तान ने शराबबंदी के छठे वर्ष अपने थानेदारों को शराब पकड़ने का आदेश दिया। वो भी तब जब मुख्यमंत्री सख्त हुए। पटना में चाय पीना, पान खाना भी दुश्वार हो गया है। इन सभी जगहों पर पुलिस पहुंचती है वहां पर खड़े लोगों को मुंह में मशीन लगा देती है।
पटना में सभी थानेदारों को आदेश दिया गया है कि प्रतिदिन सभी थानेदारों को कम से कम तीन होटल की तलाशी लेनी है। यानी की शराब पकड़ो बांकी सब छोड़ो…
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…