Siwan News

मुखिया के घर भीषण डाका

परवेज़ अख़्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव में गुरुवार की रात करीब 11 बजे डकैतों ने पूर्व मुखिया के घर हथियार के बल पर जेवर, नकद, कपड़ा समेत करीब 10 लाख की संपत्ति की लूट की। विरोध करने पर डकैतों ने घर की महिला समेत तीन सदस्यों को लोहे के रॉड से पीट कर घायल कर दिया। इधर घर में शोर सुनकर पड़ोस से पहुंचे एक व्यक्ति को लाठी डंडा से वार कर घायल कर दिया और घटना को अंजाम देने के बाद सभी डकैत फरार हो गए। गुरुवार की रात बघौना पंचायत के पूर्व मुखिया त्रिवेणी सिंह के घर करीब दो दर्जन की संख्या में पश्चिम दिशा से आए डकैतों ने धावा बोल दिया। उस वक्त त्रिवेणी सिंह के छोटे भाई माधव सिंह उर्फ भोला सिंह घर के बाहर ही बैठे थे और घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। डकैतों ने आते ही माधव सिंह से सबसे पहले उन पर रॉड से वार कर उन्हें घायल कर दिया। डकैत ने उनके सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद मुख्य दरवाजे पर लगे बल्ब को फोड़ दिया। माधव सिंह की पत्नी अनीता देवी शोरगुल की आवाज सुनकर बाहर आई तभी डकैतों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024