Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

स्थापना दिवस पर होमगार्ड जवानों ने लिया त्याग व बलिदान का संकल्प

परवेज अख्तर/सिवान:
बिहार गृह रक्षा वाहिनी का 74वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया.रविवार की सुबह जिला समादेष्टा कार्यालय में कंपनी कमांडर नागेंद्र सिंह व होमगार्ड प्रभारी प्रणय श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और गृहरक्षा वाहिनी के जवानों ने झंडोतोलन कर सलामी दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी कमांडर ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि गृह रक्षा वाहिनी संगठन के सदस्य अल्प संसाधनों का उपयोग करते हुए विधि व्यवस्था संधारण, सामाजिक सद्भाव, एवं सुव्यवस्था कायम रखने में पुलिस बल के साथ कंधा से कंधा मिलाकर अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं. साथ ही अग्निशमन एवं बाढ़ सुरक्षा जैसे आपदा प्रबंधन के अपने कर्तव्यों को पूरा करते हैं.

निर्वाचन के समय शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ मतदान संपन्न कराने में भी गृहरक्षा वाहिनी ने हमेशा सराहनीय कार्य किया है.इस दौरान पर होमगार्ड जवानों ने पिछले एक साल के दौरान ड्यूटी की जिम्मेवारी निभाते हुए शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि दी.स्थापना दिवस पर जुटे होमगार्ड के जवानों ने डयूटी में त्याग और बलिदान को पहली प्राथमिकता देते हुए सामूहिक संकल्प लिया. मौके पर दिनेश सिंह, विक्रमा सिंह ,सत्येंद्र मिश्र, दिलनवाज अहमद, सिकंदर अली ,अंबिका पंडित ,जयशंकर प्रसाद, उपेंद्र यादव, हरेंद्र सिंह ,रविंदर प्रसाद ,कंचन भगत सहित दर्जनों गृहरक्षक मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026