छपरा

अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाने वाली आशा गुड़िया देवी को किया गया सम्मानित

  • होम विजिट व सर्वे में गुड़िया ने किया उत्कृष्ट कार्य
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर में किया गया सम्मानित
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को हर माह किया जायेगा सम्मानित

छपरा: जिले के दरियापुर प्रखंड के बारवे पंचायत की आशा कार्यकर्ता गुड़िया देवी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दरियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। कोरोना काल में आशा कार्यकर्ता कोरोना योद्धा के रूप में बेहतर काम कर रहे हैं। जहां लोग घर से निकलने से बच रहे हैं। वहीं ये लोग दिन रात गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य संबधित सेवाएं दी है। आशा गुड़िया देवी ने होम विजिट व सर्वे के कार्य में उत्कृष्ट कार्य की है। शून्य से पांच वर्ष तक बच्चों के सर्वे में सेविका ने पूरे प्रखंड में बेहतर प्रदर्शन किया है। ताकि कोई भी बच्चा किसी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। टीकाकरण, पल्स पोलिया व अन्य जरूरी सेवाओं को आसानी से पहुंचाया जा सके इसके लिए आशा गुड़िया देवी ने वर्षवार सर्वे किया है। आशा को सम्मानित करते हुए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि इन्होने काफी ईमानदारी व कड़ी मेहनत से पूरे प्रखंड अपनी एक अलग पहचान बनायी है। स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान है। इसलिए उनके हौसले को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना अति आवश्यक है। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार, केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक शशांक शेखर, आशा फैसलीटेटर रेणुबाला श्रीवास्तव, चंद्रभूषण सिंह, सुनील कुमार, आशा कार्यकर्ता आशा देवी, लालती देवी, मीना देवी समेत अन्य मौजूद थे।

हर माह किया जायेगा सम्मानित

केयर इंडिया प्रखंड प्रबंधक शशांक शेखर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन समुदाय तक पहुंचाने में आशा अपनी महती भूमिका निभा रहीं है। कोरोना काल में भी आशा कार्यकर्ताओं ने बेहतर कार्य किया है। इसलिए उन्हे प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मानित करने का सिलसिला शुरू किया गया है। अब प्रति माह उनके कार्यों की मूल्यांकन किया जायेगा और बेहतर प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जायेगा। इस नयी पहल की शुरूआत करने वाला दरियापुर जिले का पहला प्रखंड बना है।

कोरोना काल में भी दिया महत्वपूर्ण योगदान

आशा गुड़िया देवी ने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के रोक थाम में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। घर-घर जाकर लोगो को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी, बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों का सर्वे, संदिग्ध मरीजों की पहचान करने का काम की है। इसके अतिरिक्त बच्चों को टीकाकरण कराना भी सुनिश्चित कर रही है। जनसंख्या स्थिरिकरण के दिशा में भी सेविका ने उत्कृष्ट कार्य किया है। घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही अस्थायी साधनों का वितरण भी कर रहीं है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026