परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से एसडीपीआई पार्टी के बैनर तले मोहम्मद कैफ़ उर्फ बंटी ने अपना नामांकन पत्र गुरुवार को दाखिल किया। इस दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा था। रघुनाथपुर से लेकर सीवान तक कैफ़ के समर्थकों से मुख्य पथ अवरुद्ध हो गया था। लोगों की तादाद इतनी थी कि कैफ़ उसे देखकर काफी प्रसन्न न दिखे। सभी समर्थक “कैफ़ भैया जिंदाबाद” के नारे लगाते रहे। बतादें कि रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों समर्थकों ने नामांकन के पूर्व फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद नामांकन स्थल पर मौजूद प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच जाकर सभी कानूनी प्रक्रिया की कोरम को पूरा करते हुए कैफ़ उर्फ बंटी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैफ़ उर्फ बंटी ने कहा कि क्षेत्र के सभी वर्गों का आशीर्वाद मुझे मिल रहा है।इसलिए मेरी जीत सुनिश्चित है। अंत में उन्होंने कहा कि अगर जनता मुझे जीता कर विधानसभा में भेजेगी तो मैं अपने विधानसभा के प्रत्येक गांव में विकास की गंगा बहाने का काम करूंगा व अपने कार्यकाल में सभी धर्म के लोगों को एक साथ मिलाकर चलने का काम करूंगा।अंत में उन्होंने कहा कि मैं जात पर विश्वास नहीं बल्कि जमात पर विश्वास करता हूं।सभी धर्म के लोगों का सम्मान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…