छपरा

भीषण एक्सीडेंट: छपरा-मशरक एस एच पर बोलेरो ने दो बाइक सवार को रौंदा, दोनों की स्पॉट मौत

छपरा: सारण जिले के गौरा ओपी अंतर्गत छपरा-मशरक एसएच-90 स्थित गोपालपुर नयका बाजार के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृत दोनों युवक बनियापुर थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीन भिट्टी गांव निवासी बताए जा रहे हैं. मृतको में स्वर्गीय राम इकबाल राय के 50 वर्षीय पुत्र फुलेना राय एवं बबन राय के 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार शामिल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे. तभी गौरा ओपी अंतर्गत गोपालपुर गांव के समीप एक बोलेरो को ओवरटेक करने के दौरान दोनों युवक बाइक पर अपना नियंत्रण खो बैठे और एक एक ट्रक के साथ उनकी टक्कर हो गई.

इस हादसे में दोनों युवकों की मौत मौके पर ही हो गई. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए. वह सूचना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इस बात की सूचना उनके गांव को भेज दी गई. समाचार प्रेषण तक इस मामले में पुलिस द्वारा दोनो शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. वह सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026