भीषण चोरी: सिवान के दुर्गा मंदिर से चांदी के नौ कुंड और 11 छतरियां ले गए चोर, गायब है पुजारी के पास रहने वाली चाबी

पुजारी के दो मोबाइल भी लेकर चोर हुए फरार

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान शहर के कचहरी रोड स्थित दुर्गा मंदिर में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर अर्पित चांदी के नौ कुंड, चांदी की ग्यारह छतरियां और पुजारी के दो मोबाइल की चोरी कर ली। घटना की जानकारी पुजारी को अल सुबह उस समय हुई, जब वे पूजा के लिए मंदिर के अंदर पहुंचे। माता की बड़ी प्रतिमा की दोनों तरफ स्थिति उनकी अन्य स्वरूपों पर अर्पित नौ कुंड और छतरी को गायब देखा। इसके बाद पुजारी ने घटना की जानकारी लोगों को और मंदिर समिति सदस्यों को दी। मंदिर में चोरी की घटना सुनकर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

पुजारी को पूछताछ के लिए साथ लेकर गई पुलिस

मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने जानकारी मिलते ही तुरंत एसपी व नगर थाना को सूचित किया। एसपी अभिनव कुमार के निर्देश पर जांच को पहुंची नगर थाना की टीम ने जांच पड़ताल के बाद पुजारी को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। बता दें कि मंदिर के अंदर लगा सीसी कैमरा कई वर्षों से खराब है इस कारण घटना से संबंधित कोई फुटेज पुलिस को नहीं मिली। वहीं समिति सदस्यों ने बताया कि मंदिर में प्रवेश के तीन द्वार हैं और सभी शटर के जरिये बंद होते हैं। पुजारी के पास ही मंदिर की चाबी रहती है जो गायब थी। चोरी की इतनी बड़ी वारदात की भनक किसी को नहीं लगी, जबकि मंदिर के ठीक बगल में ही उत्‍पाद विभाग का कार्यालय भी है। आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले सिवान के गुठनी स्थित मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। देवी की मूर्तियों को चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने से यहां आने वाले श्रद्धालु हैरान हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026