पटना: बिहार में कोरोना अनलॉक की मियाद आगामी 6 अगस्त को पूरी हो रही है। ऐसे में पटना में कोरोना लेकर मौजूदा हालात का जायजा लेने के लिए सीएम नीतीश कुमार निरीक्षण के लिए निकल गए हैं। सीएम का दौरे का मुख्य उद्देश्य कोरोना अनलॉक में छूट को लेकर सरकार के फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी कोरोना अनलॉक में तमाम प्रतिबंधों से छूट खत्म की जा सकती है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रमण पर निकल गए हैं और उन्होनें वैशाली जिले से शुरूआत की है। मुख्य तौर पर देखा जाए तो कोविड प्रोटोकॉल का जायजा लेने के लिए सीएम भ्रमण पर निकले हैं। वह देखना चाह रहे हैं कि लोग मास्क लगाने को लेकर कितने जागरूक हैं। विभिन्न स्थलों पर सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है या नहीं, साथ ही जिले की परिवहन व्यवस्था का क्या हालचाल है। इनसब के संबंध में सीएम नीतीश कुमार जांच पड़ताल के लिए खुद निकले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीएम और भी कई जिलों का जायजा लेंगे। यह कार्यक्रम पूरे दिन चलेगा और वह शाम तक पटना लौटेंगे। वैशाली जिले में जायजा लेने के पश्चात मुख्यमंत्री मुसरीघरारी होते हुए समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पूसा होते हुए रेवा घाट, उसके पश्चात छपरा के गरखा, दरियापुर, सोनपुर होते हुए वापस पटना लौटेंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…