Siwan News

हत्‍या के आरोपी को आजीवन कारावास

[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज़ अख्तर/सिवान :- अपर जिला न्यायाधीश द्वितीय अवधेश दुबे की अदालत ने हत्याकांड से जुड़े मामले में विचारण का सामना कर रहे एकमात्र आरोपित अभियुक्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई के पश्चात सोमवार को आजीवन कारावास की सजा दी है। अभियोजन की ओर से बहस करने वाले अपर लोक अभियोजक अनिल कुमार पाठक से मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने आरोपी अभियुक्त रामानंद माझी को भादवि की धारा 302 के अंतर्गत दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा एवं 10 हजार रुपये का अर्थदंड दिया है। अर्थदंड नहीं देने की स्थिति में अभियुक्त को अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बड़हरिया थाना अंतर्गत पकवलिया गांव निवासी मदन शर्मा के पुत्र संदीप शर्मा एवं उसी गांव के रामानंद मांझी की पुत्री के बीच प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कई बार वाद विवाद भी हुआ था। इस बीच 22 अक्टूबर 2014 को मदन शर्मा के पुत्र संजीव शर्मा की हत्या कर दी गई। हत्या को लेकर मदन शर्मा के बयान पर अपने ही गांव के रामानंद मांझी के विरुद्ध बड़हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। विचारण के पश्चात अदालत ने रामानंद मांझी को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा दी है। बचाव पक्ष की ओर से मामले में अधिवक्ता मोहन पांडेय ने बहस किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024