Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में होंडा सिटी कार से भारी मात्रा में शराब बरामद, कार जप्त

परवेज़ अख्तर/सीवान:
यूपी से भारी मात्रा में शराब लाए जाने की सूचना के बाद रविवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के गोपालगंज मोड़ पर वाहनों की सघन तलाशी कर भारी मात्रा में शराब के साथ हौंडा सिटी कार को जप्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शराब कारोबारी के मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि बिहार में शराबबंदी नीति कानून लागू होने के बाद से अन्य प्रांतों से आकर शराब माफिया उत्तर प्रदेश झारखंड से शराब की तस्करी कर बिहार में बेचने का काम कर रहे हैं। इसके बाद से उत्पाद विभाग की टीम हुआ बिहार पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दिया गया है।उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि शराब की तस्करी के धंधे में अन्य प्रांतों के शराब माफियाओं की सक्रियता बढ़ गई है। इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस चौकसी बढ़ा दिया गया है।

यूपी से भारी मात्रा में शराब लाए जाने की सूचना के बाद उत्पाद इंस्पेक्टर जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित कर मैरवा रोड स्थित जमसिकड़ी गांव के समीप कड़ाके की ठंड में चार घंटे तक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान हौंडा सिटी कार चालक कोहरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया।जिसका पीछा कर पुलिस ने गोपालगंज मोड़ के समीप पकड़ लिया। पुलिस ने हौंडा सिटी कार से 1004 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी झारखंड के धनबाद जिले ब्रजेश कुमार सिंह का पुत्र पंकज कुमार सिंह है। बरामद शराब की कीमत बाजार में एक लाख रुपए आंकी गई है।मौके पर उमेश चंद्र राय अरविंद कुमार सिंह अमित कुमार पंडित समेत सैफ व उत्पाद के जवान थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026