Categories: पटना

बिहार विधासभा में LAW AND ORDER के मुद्दे पर भारी हंगामा, माले के विधायकों को मार्शल ने किया बाहर

पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को विधानसभा में जमकर हंगामा देखने को मिला। सदन में आज कार्यवाही शुरू होते ही भाकपा माले के विधायकों ने राज्य में बिगड़ती कानून व्वस्था का हवाला देकर जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया। माले के विधायक लगातार सदन में हंगामा कर रहे थे। इस पर स्पीकर विजय सिन्हा ने माले के विधायकों को शांत होने के कहा लेकिन वे नहीं माने, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने माले के विधायकों को मार्शन आउट करवा दिया।

स्पीकर ने माले के विधायकों को सदन से बाहर करने का जैसे ही आदेश दिया। सदन में मौजूद मार्शन तुरंत एक्टिव हो गए और माले के विधायकों को सदन से बाहर निकालने लगे। माले विधायक विरोध करने के दौरान वेल में लेट गए थे। इससे पहले बुधवार को भी असुद्दीन ओवेसी की पार्टी एआईएमआईएम के अख्तरुल इमान को सदन से बाहर करने का निर्देश स्पीकर ने दिया था।

जानकारी के मुताबिक सदन से बाहर किये जाने के बाद माले के विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठने के दौरान भाकपा माले के विधायक सुदमा प्रसाद की अचानक तबियत बिगड़ गई। बताया जाता है कि धूप में बैठने की वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद वे जमीन पर ही लेट गए। विधायक की तबियत को बिगड़ते देख विधानसभा में मौजूद चिकित्सकों को तत्काल बुलाया गया। जिसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाकपा माले विधायकों ने परिसर में भी नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि बिहर में लगातार अपराधी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पटना में ही नेता से लेकर कारोबारी की हत्या हो रही है। इसके साथ ही माले विधायकों ने आरोप लगाया कि शराब माफिया के साथ पुलिस की मिलीभगत है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026