Categories: छपरा

छपरा में सैकड़ों वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्ति मंदिर से हुई चोरी

छपरा: ज़िले के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार स्थित ठाकुर बारी से सैकड़ों वर्ष पुरानी अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी हो गई । उक्त मूर्ति राम, जानकी एवं लक्ष्मण की बताई जाती है। मिली सूचनानुसार शुक्रवार की रात्रि करीब 8:00 बजे के आसपास चोरों ने मंदिर के पुजारी नारायण दास उर्फ नारायण राय को चकमा देकर मूर्तियों को उड़ा ले गए । इस बात की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का हुजूम मंदिर परिसर में एकत्रित हो गया तथा लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। सूचना पाकर खैरा थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम भी पहुंचे तथा मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।

सबसे पहले थानाध्यक्ष ने पुजारी से ही पूछताछ की उसके बाद छापामारी करते हुए कुछ संदिग्धों को उठाकर के लाए एवं उनसे पूछताछ कर रहे हैं। पुजारी ने अपने आवेदन में थानाध्यक्ष को लिखा है कि शुक्रवार की संध्या पूजा करने के बाद तीन अजनबी यों से बातचीत कर प्रसाद खा रहा था उसी दौरान उन लोगों ने मूर्ति की चोरी कर लिए। पुजारी ने तीनों संदिग्धों की हुलिया भी बताया है जिसके तहत पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पुजारी का भिन्न-भिन्न बयान

इस बाबत पुजारी ने अपना भिन्न-भिन्न बयान दिया है। कभी उन्होंने बताया कि चोरों ने मेरा मुंह ढक दिया और मूर्ति को लेकर चले गए तो कुछ पल बाद उनका कहना है कि मुझको धक्का देकर गिरा दिया तथा मूर्ति को लेकर सब चले गए। थोड़ी देर बाद उन्होंने यह भी बताया कि बंदूक हमारे गर्दन पर रख कर के मूर्ति को लेकर के चोर चले गए। कुछ पल बाद उन्होंने यह भी बताया कि विगत 3 दिनों से तीन व्यक्ति रोज संध्या समय आ करके मंदिर परिसर में बैठते थे तथा गपशप करके हम लोग के साथ गांजा पीते थे घटना के रात्रि भी यह तीनों आए तथा गांजा पीने के बाद मुझको पकड़ के दबा दिए एवं मूर्ति को लेकर के चले गए। पुजारी का भिन्न-भिन्न बयान पुजारी को ही कटघरे में खड़ा करता है।

क्या कहते हैं पदाधिकारी

इस बावत थाना अध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि मूर्ति की चोरी हो गई है । मूर्ति को सही सलामत लाने के लिए लागातार छापेमारी की जा रही है जिले के वरीय पदाधिकारी भी घटना पर नजर रखे हुए हैं ।पुजारी के द्वारा संदिग्धों के हुलिया बताएं जाने पर टेक्निकल सेल का भी सहारा लिया जा रहा है

क्या कहते हैं ग्रामीण

इस बाबत ग्रामीणों का कहना है कि सैकड़ों वर्ष पुरानी यह ठाकुरबारी और मंदिर है जिसमें अष्ट धातु की राम, जानकी एवं लक्ष्मण की मूर्ति थी । आज के संदर्भ में इसकी कीमत करोड़ों में हो सकती है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024