हसनपुरा

मुखिया के पक्ष में सैकड़ों लोग उतरे सड़क पर

मामला महुअल महाल गांव की

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा प्रखंड के पकड़ी पंचायत के मुखिया अनुप मिश्र पर गांव की दो सगी बहनों द्वारा लगाये गये गंभीर आरोप के खिलाफ सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गये. गुरुवार को पकड़ी पंचायत के महुअल महाल स्थित काली मंदिर के परिसर में सैकड़ों गांव के महिला पुरुषों ने विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही जिला प्रशासन से मुखिया पर लगाये गये आरोप को हटाने की मांग की. लोगों बताया कि मुखिया अनुप मिश्र एक सजन ब्यक्ति है. उन्होंन लोगों के कहने पर जनहित में बिते दिनों जर्जर सरकारी मार्ग में ईट का टुकड़ा डालवाया जा रहा था. ताकि लोगों को राह चलने में परेशानी न हो. तभी गांव के ही एक ब्यक्ति के शह पर दो सगी बहनों द्वारा मुखिया पर मारपीट व छेड़खानी करने का आरोप लगा दिया.

जो सरसर गलत व बेबुनियाद है. प्रशासन इसे निष्पक्ष जांच करें. महिलाओं ने कहा कि हमारा मुखिया इस क्षवि का नहीं है. अगर शीघ्र प्रशासन मुखिया पर लगाये गये आरोप को खारिज नहीं करती है तो हमलोग न्याय के लिये सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगें. विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रभावती देवी, वीरेन्द्र मिश्र, धर्मेन्द्र पांडेय, सतेंद्र पांडे, हरिशंकर पटेल, राजेंद्र पांडे, अदालत पांडे, रामबाबु पांडेय, सुदामा पांडेय, रजन देवी, बेबी देवी, देवपति देवी, तारा देवी, शांति देवी, देवान्ति देवी, सीता देवी, लक्ष्मीना देवी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026