छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव में दबंगों द्वारा दबंगई से सोमवार की देर शाम बांस काटने के दौरान रोकने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव निवासी पुकार राय के 32 वर्षीय पुत्र सत्येन्द्र राय के रूप में हुई।
मामले में घायल की पत्नी ने बताया कि उसके बांस के ओद में पड़ोस के दबंग जितेन्द्र राय, प्रमोद राय, लक्ष्मी देवी बांस काट रहे थें उसी को रोकने पर लाठी डंडे और दाब से मारकर घायल कर दिया गया जिसे इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने इलाज किया। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया। थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…