Siwan News

पड़ोसी पर पति ने लगाया पत्नी की हत्या का आरोप

मामला थाना क्षेत्र के भगवता गांव की

पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र भगवता गांव में अपनी 65 वर्षीय पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप पति ने पड़ोसियों पर लगाया है. मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि अपसी रंजिश के तहत तीन लोगों को फंसाया जा रहा है, कारण कि कुछ वर्षों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है. इधर थाने में दिये आवेदन में भगवता निवासी बीरबल महतो ने कहा है कि मेरी पत्नी गंगोत्री देवी (65) की हत्या गांव के ही 75 वर्षीय दीनानाथ सिंह, 55 वर्षीय अवधेश सिंह और 35 वर्षीय प्रदीप सिंह ने गला दबाकर कर दिया है. आवेदन में कहा गया है कि 30 अक्तूबर की शाम 7:30 बजे तीनों व्यक्ति घर में घुसकर मेरी पत्नी गंगोत्री देवी की हत्या गला दबाकर कर दी. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दोनों घरों में पहले से ही जमीनी विवाद चल रहा था. दोनों तरफ से काउंटर केस भी हो चुका है. लगभग तीन महीना पहले कोर्ट परिवाद भी आया था. ग्रामीणों का कहना है कि गंगोत्री देवी की मौत स्वाभाविक हुई है. पूर्व के विवाद में गंगोत्री देवी के मरने के बाद दो बुजुर्ग और एक युवक को फंसाने का काम किया जा रहा है. थानाध्यक्ष रविकांत दुबे ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि पोस्ट मॉर्स्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में कुछ कहा जा सकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026