Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जान से मारने की नीयत से पति ने किया पत्नी पर हमला, घायल

मायके से पैसा न मांगने को लेकर करता है मारपीट

महिला ने लगायी पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

परवेज अख्तर/सीवान:- दहेज के लोभियों का जिले में कमी नही है. शादी के समय जिनके साथ जीने मरने की कसमें खाते है उन्ही को कुछ ही दिनों बाद मौत के घाट उतरने के लिए उनके साथ मारपीट करने शुरू कर देते हैं.ऐसी ही घटना नगर थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव निवासी निक्की कुमारी के साथ हुई है.जिसे उसके पति ने ही मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया है. इस संबंध में महिला ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.उन्होंने आवेदन में कहा है कि मेरी शादी पैगम्बरपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र रत्नेश सिंह के साथ 2012 मे हुई थी.उस समय से ही वे मेरे साथ मारपीट करते है और हमेशा मायके भागने के लिये बोलते है जब मैं नही बोलती हूं तो वे मेरे साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट करते हैं. महिला के दो बच्चे भी है. उन्होंने यह भी कहा कि बीते 18 नवंबर को मेरे पिता सारण जिले के रसूलपुर एकसार निवासी ओमप्रकाश सिंह मुझसे मिलने आये थे. तभी मेरे पति रत्नेश सिंह ने कहा कि अपने पिता से दो लाख रुपये कार खरीदने के लिए मांगो. हमने नही मांगा तो मेरे पिता के समक्ष ही मुझे मारपीट कर घर सें निकल दिया.और मेरे बच्चो को मुझसे छीन लिया.उसके बाद मैने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है.लेकिन उसके बाद भी अभी तक कोई कार्यवाई नही हो पायी जिसके बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026