छपरा: पत्नी से विवाद को लेकर पति ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद परिवार वालों के द्वारा उसे आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से जख्मी युवक इसुआपुर थाना क्षेत्र के सहवा गांव निवासी मदन राम का 25 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार बताया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुकेश का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर रविवार की दोपहर विवाद हुआ। जिसके बाद वह युवक गुस्से में आ गया और अपने कमरे में जाकर चाकू से अपने बांए हाथ की नस को काटने का प्रयास किया। उस दौरान उस युवक का हाथ कटने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में ना तो कोई बयान दर्ज किया गया है और ना ही केस दर्ज किया गया है। वैसै परिवार वाले भी कोई बयान देने से बचते रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…