गोरेयाकोठी में पति ने खाया जहर, कहा- मैं 11 साल बाद घर आया, बीवी मिली प्रेग्नेंट

✍️ परवेज अख्तर/सिवान:
सिवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का अपने पिता के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया है। पीड़ित व्यक्ति जिला के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि उसकी पत्नी का उसके पिता के साथ अवैध संबंध है। दोनों के अवैध संबंध से परेशान होकर वह दूसरे प्रदेश में चला गया था। उसने यहां तक भी आरोप लगाया कि जब काफी दिन के बाद वापस अपने घर लौटा तो उसकी पत्नी प्रेग्नेंट थी। इस सम्बंध में जब पत्नी से पूछा तो उसकी पत्नी ने जवाब दिया कि तुम्हारे बाप का बच्चा है। तब भी काफी लड़ाई झगड़ा हुआ।

बीते 11 वर्ष से वह दूसरे प्रदेश में रह रहा था। 11 वर्ष के बाद जब वापस लौटा तो उसकी पत्नी फिर से प्रेग्नेंट थी। इसको लेकर आए दिन घर में लड़ाई झगड़ा हुआ करता था।शुक्रवार की रात भी घर में पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंध को लेकर लड़ाई हुई।पीड़ित व्यक्ति के पिता और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। इससे परेशान होकर पीड़ित ने जहर खा ली। जहर खाने के बाद स्थिति गंभीर देख पीड़ित के चाचा ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।हालांकि उसकी पत्नी और उसके पिता इस संबंध में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024