Categories: पटना

पति को रास नहीं आई पत्नी की सांवली सूरत, शादी के 9 महीने बाद ही कर दी हत्या

पटना: क्या किसी शख्स का रंग उसके लिए जानलेवा साबित हो सकता है, आपका जवाब शायद ना होगा लेकिन बिहार से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां सांवली सूरत ने एक महिला की जान ले ली, वो भी शादी के महज 9 महीने बाद ही जब उसके हाथों से मेहंदी का रंग तक नहीं उतर सका था. हत्या की दिल दहला देने वाली ये वारदात पटना से सटे फुलवारी शरीफ इलाके की है. फुलवारी शरीफ के राष्ट्रीयगंज स्थित नवजीवन हॉस्पिटल में सुमन कुमार और उसकी पत्नी सुरभि कुमारी एक साथ रहकर काम करते थे.

दोनों की शादी के समय से ही पति हमेशा सांवली सूरत होने का ताना देता था लेकिन सुरभि लगातार यह सहन कर रही थी. रविवार को रंग की वजह से पति-पत्नी के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने सुरभि की हत्या कर दी. यही नहीं हत्या करने के बाद उसके भाई चंदन कुमार को भी फोन कर बता दिया कि सुरभि की सांसे रुक गई है. घटना की सूचना मिलते ही चंदन कुमार भागलपुर से तुरंत फुलवारीशरीफ पहुंच गया और पुलिस की मदद से नवजीवन हॉस्पिटल में पहुंचा जहां अपनी बहन को पलंग पर मृत पाया.

पुलिस ने चंदन द्वारा मृतका सुरभि के पति सुमन कुमार पर हत्या का आरोप लगाया गया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और गिरफ्तार करने के बाद थाना ले आई. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स से भेज दिया है अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर इसकी हत्या किस तरह से की गई है. इसके अलावे पति से भी पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि सुरभि की शादी उसके मायके भागलपुर से नौ महीने पहले बड़े ही धूमधाम से की गई थी.

शादी के बाद से ही उसका पति सुमन कुमार लगातार सांवली सूरत होने की वजह से ताना देता था और यही ताना धीरे-धीरे इस कदर विवाद में बढ़ गया कि आज सुरभि की हत्या कर दी गई. उसके भाई ने उसकी हत्या का आरोप उसके पति सुमन कुमार पर लगाया है. साथ ही दहेज प्रताड़ना का भी मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस से मामले की तफ्तीश में जुटी है

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026