Categories: छपरा

अनोखा पहल : बिहार के छपरा में पति ने पत्नी की प्रेमी से कराई शादी

छपरा : आप सभी ने सलमान खान, ऐशवर्या राय बच्चन और अजय देवगन की फिल्म हम दिल दे चुके सनम तो जरूर देखी होगी। फिल्म में अजय देगन अपनी पत्नी ऐश्वर्या को उसके प्रेमी से मिलाने के लिए सारी कोशिशें करता है। ऐसा ही एक मामला छपरा जिले में देखने को मिला है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की खुशी के लिए अपने प्यार का बलिदान दे दिया है। पति ने खुद अपने हाथों से पत्नी की प्रेमी संग शादी कराई है।

छपरा जिले में जब पति ने पत्नी के प्रेमी से उसकी शादी करवाई तो लोगों की भीड़ जुट गई। पहले तो लोग कुछ समझ नहीं सके लेकिन बाद में जब इस मामले का खुलासा हुआ कि जिस लड़की की शादी हो रही है वह शादी में मध्यस्थता कर रहे व्यक्ति की पत्नी है। वही व्यक्ति पत्नी के पूर्व प्रेमी से उसकी हंसी खुशी शादी करवा रहा है।

इस घटना का स्थानीय लोगों ने एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर उसे डाल दिया। सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। टाउन थाना क्षेत्र के रोजा मुहल्ला का रहने वाला एक युवक एक लड़की से प्रेम करता था और उसने शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों बाद पता चला कि वह लड़की किसी और से भी प्रेम करती थी।

पति को जब पता चला तो उसने पत्नी के प्रेमी को बुलाया और दोनों की शादी करवा दी। वायरल वीडियो में लड़की यह आरोप लगा रही है कि उसका पूर्व पति उसे प्रताड़ित करता था। वहीं पूर्व पति ने शादी को लेकर कहा कि मैंने हंसी खुशी अपने दोस्त से पत्नी की शादी करवा दी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024