हुसैनगंज: राष्ट्रकवि दिनकर की मनी 116 वीं जयंती

परवेज अख्तर/सिवान: राजा सिंह कॉलेज में शनिवार को हिन्दी विभाग के सौजन्य से राष्ट्रकवि के रूप में प्रख्यात रामधारी सिंह दिनकर की 116 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इनका जन्म 23 सितम्बर 1908 ईसवी में बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया ग्राम में हुआ था। हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ० मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम एवं उसके पश्चात आपातकाल के समय में उनकी कविताओं की महती भूमिका रही। हिन्दी विभाग की सहायक प्रोफेसर डाॅ० सुनीता ने कहा कि दिनकर जी ने पद्य के साथ ही गद्य भी खूब लिखा है।

उनकी पुस्तक “संस्कृति के चार अध्याय” भारत के सांस्कृतिक विरासत को समझने में सहायक है। अपने अध्यक्षीय भाषण में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ० उदयशंकर पाण्डेय ने कहा कि साहित्यकार का कार्य ब्रह्मा के समान है। कार्यक्रम का संचालन जन्तुशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ० मिर्ज़ा इम्तियाज बेग़ ने किया। कार्यक्रम में रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ० मनोज कुमार, भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० बोलेन्द्र कुमार अगम, बर्सर डाॅ० शैलेश कुमार राम, राजनीतिशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ० श्यामशंकर एवं छात्र- छात्राएँ उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024