हुसैनगंज: छापेमारी में 48 पीस शराब बरामद, प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेयां से स्थानीय थाना की पुलिस ने बृहस्पति को गस्ती के दौरान 48 पीस बिल्लो रानी शराब बरामद किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना के एएसआई भूनेश्वर सिंह बृहस्पति को संध्या गस्ती में हुसैनगंज बाज़ार में विशेष छापेमारी हेतु पुलिस बल के साथ जा रहे थे. उसी दौरान किसी ने गुप्त सूचना दिया कि सरेयां गांव में अलगू चौधरी के घर के पीछे शराब की बिक्री हो रही है. जब उस स्थान पर पुलिस द्वारा छापेमारी किया गया तो वहां पर पूर्व से खड़े कुछ लोग पुलिस को देखकर अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गये. पुलिस वहां से एक प्लास्टिक के बोरा बरामद किया. उस बोरा में 48 पीस बिल्लो रानी शराब था.

जो लगभग 9 लीटर हुआ. पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि अलगू चौधरी शराब का धंधा करता है. विदित है कि बिहार में पूर्ण शराब बंदी के बावजूद भी शराब छिपा कर रखना और बिक्री करना एक संज्ञेय अपराध है. सरकार के कठोर कार्यवाही के अतिरिक्त शराब माफियाओं पर थोड़ा सा भी ड़र नाम का चीज नहीं है. थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर लगातार छापेमारी पुलिस कर रही है परंतु शराब की बिक्री पर पूर्णत: रोक लगाना पुलिस के लिए चुनौती बना दिख रहा है. एएसआई भुनेश्वर सिंह ने शराब बरामदगी को लेकर अलगू चौधरी को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026