हुसैनगंज: झोले से पैसा चुराकर भाग रहे नाबालिग चोर को पकड़ पुलिस सौंपा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फरीदपुर मठिया के पास सोमवार को बाइक सवार तीन चोरों ने एक बुजुर्ग के झोले से 15 हजार रुपये चुराकर भागने लगे, लेकिन बुजुर्ग ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग चोर को बाइक पर चढ़ते समय पीछे से पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग देईपुर निवासी विश्वनाथ चौहान ने बताया कि आंदर स्टेट बैंक से 15 हजार रुपये निकलने गया था। जहां पर तीनों चोर मुझे पैसा निकालते देख मेरा पीछा करने लगे, जब मैं डाक्टर के पास दवा लेने गया तो तीनों वहां भी पहुंच गए।

मुझे संदेह हुआ तो वहां से चल दिया, इसी बीच एक दुकान पर बच्चों के लिए कुरकुरे खरीद रहा था वहां तीनों बच्चे पहुंच गए। दो चोर बाइक पर सवार थे तथा तीसरा चोर जो नाबालिग है मेरे पास आया और झोला में हाथ डालकर पैसा निकाल कर बाइक पर चढ़कर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन मैंने पीछे से उसे पकड़ नीचे खींच लिया, लेकिन बाइक पर सवार दो किशोर चोर भागने में सफल रहे। मेरा सारा पैसा सड़क पर बिखर गया। उपस्थित लोगों ने एकत्रित मुझे पैसा लौटाया। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026