परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम निवासी परशुराम पांडेय ने रविवार को थाने आवेदन देकर गोपालगंज के एक युवक पर खाते से 4.38 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया है कि गोपालगंज का एक व्यक्ति प्रतीक दुबे जो कुछ दिनों तक मेरे घर पर रहता था तथा बैंक के काम से अक्सर मेरी पुत्री के साथ जाता रहता था।
मेरी पुत्री सुभद्रा कुमारी का बैंक आफ इंडिया पचरुखी शाखा में खाता है। चार फरवरी को मेरी पुत्री अपने पति के साथ दक्षिण अफ्रीका चली गई। इसी बीच प्रतीक दुबे ने छह फरवरी से 16 मार्च के बीच मेरी पुत्री के खाते से धोखाधड़ी कर चार लाख 38 हजार रुपये निकाल लिया। रुपये मांगने पर देने से इन्कार कर रहा है। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…